Monday, May 10, 2010

मराठी भाषा

मराठी भाषा

मराठी भारत के महाराष्ट्र प्रांत में बोली जानेवाली सबसे मुख्य भाषा है। भाषाई परिवार के स्तर पर यह एक आर्य भाषा है जिसका विकास संस्कृत से अपभ्रंश तक का सफर पूरा होने के बाद आरंभ हुआ। मराठी भारत की प्रमुख भाषओं में से एक है। यह महाराष्ट्र और गोआ में राजभाषा है। मातृभाषियों कि संख्या के आधार पर मराठी विश्व में पंद्रहवें और भारत में चौथे स्थान पर है। इसे बोलने वालों की कुल संख्या लगभग ९ करोड़ है। यह भाषा १३०० वर्षों से प्रचलन में है, और यह भी हिन्दी के समान संस्कृत आधारित भाषा है।

भाषाई क्षेत्र

मराठी भाषा भारत के अतिरिक्त मॉरिशस और इस्राइल में भी मराठी मूल के लोगों द्वारा बोली जाती है। इनके अतिरिक्त अन्य देश भी हैं जहाँ मराठी मूल के लोग निवास करते है और वे इस भाषा का उपयोग करते है जिनमें प्रमुख हैं - अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण अफ़्रीका, पाकिस्तान, सिंगापुर, जर्मनी, संयुक्त राजशाही (ब्रिटेन), ऑस्ट्रेलिया, और न्यूज़ीलैंड।


भारत मे मराठी मुख्यतः महारष्ट्र में बोली जाती है। इसके अतिरिक्त यह गोआ, कर्णाटक, गुजरात, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिल नाडु, और छत्तीसगढ़ में बोली जाती है। केन्द्र शासित प्रदेशों में यह दमन और दीव, और दादर और नागर हवेली में बोली जाती है।

आधिकारिक स्थिति :

मराठी, भारतीय राज्य महाराष्ट्र की आधिकारिक भाषा है, और गोआ, केन्द्र शासित प्रदेशों दमन और दीव, और दादर और नागर हवेली में सह-आधिकारिक भाषा है या आधिकारिक कार्यो में उपयोग में लाई जाती है। भारत का संविधान मराठी को भारत की २२ आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में स्वीकार करता है।




महाराष्ट्र के सभी विश्वविद्यालयों के अतिरिक्त, बड़ोदा (गुजरात) का महाराजा सयाजीराओ विश्वविद्यालय, ओस्मानिया विश्वविद्यालय (आंध्र प्रदेश), गुलबर्ग विश्वविद्यालय (कर्णाटक), इंदौर का देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, और गोआ विश्वविद्यालय (पणजी) में मराठी में उच्च शिक्षा के लिए विशेष विभाग हैं। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली ने भी मराठी के लिए एक विशेष विभाग बनाने की परियोजना की घोषणा की है।

No comments:

Post a Comment